तारबाहर पुलिस का म्यूल अकाउंट सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। तारबाहर थाना पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े कथित “म्यूल अकाउंट सिंडिकेट” के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अंबिकापुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी साइबर ठगी में उपयोग किए जाने वाले बैंक खातों की व्यवस्था कर संगठित नेटवर्क का हिस्सा बने हुए थे।

पुलिस के मुताबिक मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी दीपेश कुमार गुप्ता से मिले तकनीकी इनपुट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अंबिकापुर निवासी नवनीत मिश्रा उर्फ विक्की पंडित, ऋषभ साहू और राजा घरानी की भूमिका सामने आई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर थाना तारबाहर लाया और पूछताछ की।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी आपस में व्हाट्सएप और मोबाइल माध्यम से विभिन्न व्यक्तियों के बैंक खातों की जानकारी साझा करते थे तथा कथित रूप से “म्यूल अकाउंट” नेटवर्क संचालित कर रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए खातों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 60 से अधिक साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार इन बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जाता था। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस प्रकार के नेटवर्क साइबर अपराधियों के लिए “स्लीपर सेल” की तरह काम करते हैं, जिससे वास्तविक अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त मोबाइलों की तकनीकी जांच की जा रही है, वहीं बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच जारी है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post