ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर तारबाहर पुलिस का बड़ा एक्शन, एफसीआई चौक से दो आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए तारबाहर पुलिस ने एफसीआई चौक क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टा से जुड़े व्हाट्सएप चैट एवं स्क्रीनशॉट तथा घटना में प्रयुक्त एक KIA कार जप्त की है।

पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध जुआ एवं क्रिकेट सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एफसीआई चौक माल गोदाम तारबाहर क्षेत्र में दो व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से निखिल शर्मा (45 वर्ष), निवासी पुराना पावर हाउस तोरवा एवं अविनाश पंजवानी (30 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द पावर हाउस तोरवा को पकड़ लिया। जांच के दौरान आरोपी मोबाइल इंटरनेट और व्हाट्सएप के जरिए क्रिकेट सट्टा संचालित करते पाए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से बताया कि वे नागपुर निवासी निखिल शर्मा एवं सतना निवासी सचदेवा नामक व्यक्तियों से वॉयस कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क में रहकर “Balajionline777” एवं “JMDBET” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट सट्टा खेलते और खिलाते थे।

पुलिस द्वारा मोबाइल फोन की जांच करने पर विभिन्न नंबरों में क्रिकेट सट्टा से संबंधित चैट, लेनदेन और हिसाब-किताब से जुड़े रिकॉर्ड मिले, जिनके स्क्रीनशॉट लेकर विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों के कब्जे से 03 मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त KIA कार भी जप्त की गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 112 बीएनएस एवं 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों और ऑनलाइन नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post