संजयनगर वार्ड 29 उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, शेख मोहम्मद आज़म 1062 वोटों से विजयी

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। नगर निगम वार्ड क्रमांक 29 संजयनगर (तारबहार) उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का रिकॉर्ड कायम किया है। कांग्रेस प्रत्याशी शेख मोहम्मद आज़म (शेख आज़म) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन राय को 1062 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जोरदार जीत दर्ज की।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी शेख मोहम्मद आज़म को कुल 2339 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी मधुसूदन राय को 1277 वोट मिले। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी साहिल खान को केवल 20 वोट मिलने से उनकी जमानत जब्त हो गई।

यह उपचुनाव वार्ड क्रमांक 29 में बेहद चर्चित रहा। मतदान के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लिया। वार्ड में कुल 5,255 मतदाता थे, जिनमें से 3,665 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में लगभग 69.74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।



परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं, आतिशबाजी की गई और समर्थकों ने फूल-मालाओं से शेख आज़म का स्वागत किया। पूरे तारबहार क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संजयनगर वार्ड लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है और इस जीत ने एक बार फिर क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत पकड़ साबित कर दी है। क्षेत्रवासियों के बीच भी शेख आज़म के प्रति खासा समर्थन और विश्वास देखने को मिला।

जीत के बाद शेख मोहम्मद आज़म ने वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के भरोसे, प्यार और समर्थन की जीत है। उन्होंने वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post