बिलासपुर केंद्रीय जेल में बंदी की हत्या, बैरक के भीतर हमले से मचा हड़कंप

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिलासपुर केंद्रीय जेल में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल परिसर के भीतर एक विचाराधीन बंदी की हत्या का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे जेल की एक बैरक में विचाराधीन बंदी नीलू जगत (25 वर्ष), निवासी कोटा पर हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।





बताया जा रहा है कि आरोपी बंदी राजेश राय (40 वर्ष), निवासी चामरी जिला मुंगेली ने बैरक के भीतर सीमेंट के ढक्कन (पत्थर) से नीलू जगत पर हमला कर दिया। हमले के दौरान नीलू को गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद जेल प्रबंधन द्वारा घायल बंदी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।





मामले में आरोपी राजेश राय के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी पहले से ही हत्या सहित गंभीर अपराधों के मामलों में जेल में बंद था।

जेल परिसर के भीतर हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी केंद्रीय जेल से जुड़े विभिन्न मामलों और सुरक्षा संबंधी शिकायतों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। अब घटना की जांच के साथ-साथ जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।

पुलिस और जेल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं तथा घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post