चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: तीन कोचिए गिरफ्तार, महुआ शराब और बाइक जब्त

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। थाना चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ रेड कार्रवाई कर आरोपियों के कब्जे से 60 पाव देशी प्लेन शराब, 86 लीटर महुआ शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 22 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, थाना चकरभाठा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। कई बार दबिश देने के बावजूद शराब तस्कर पकड़ में नहीं आ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने गुप्त रूप से मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सूचनाएं एकत्रित कीं।

मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर थाना स्तर पर टीम गठित कर तीन अलग-अलग स्थानों पर एक साथ रेड कार्रवाई की गई। ग्राम नागराडीह में आरोपी आर्यन रात्रे (22 वर्ष) के कब्जे से 46 लीटर महुआ शराब कीमती 9,200 रुपए और एक मोटरसाइकिल क्रमांक CG10CE5871 जब्त की गई।

वहीं अचानकपुर क्षेत्र में आरोपी लच्छी संवरा (65 वर्ष) के पास से 60 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4,800 रुपए बरामद की गई। इसी तरह सत्तर खोली चकरभाठा क्षेत्र में राधा वर्मा (50 वर्ष) के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां पूछताछ में उन्होंने शराब बिक्री के लिए रखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या आपराधिक सूचना मिलने पर तत्काल थाना चकरभाठा अथवा डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post