मल्हार में शराब के पैसे नहीं देने पर हमला: लोहे की पट्टी से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

मल्हार (Social Activity BSP)। मल्हार पुलिस चौकी क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 जून 2026 को प्रार्थी उज्जवल अवस्थी, पिता ताराचंद अवस्थी, निवासी मल्हार ने चौकी मल्हार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पूर्व परिचित मनीष चौहान शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए लोहे की पट्टी से मारपीट की।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 334/26 के तहत धारा 119(1), 296 एवं 118(1) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनीष चौहान (40 वर्ष), निवासी मल्हार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की पट्टी भी जब्त कर ली।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया गया। मामले की कार्रवाई में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवाश तिग्गा एवं आरक्षक रमेश साहू की विशेष भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post