लिंगियाडीह में गहराया जल संकट, 7 महीनों से बूंद-बूंद पानी के लिए जूझ रहे वार्डवासी

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 52 लिंगियाडीह में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। क्षेत्र के रहवासियों का आरोप है कि पिछले 6 से 7 महीनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसके कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि वार्ड में चार से पांच बोर होने के बावजूद पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार दीपावली के समय से शुरू हुई यह समस्या आज तक बनी हुई है। कई मोहल्लों में लोगों को पानी भरने के लिए घंटों तक बर्तन और डिब्बे लेकर कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई घरों में लगे निजी बोर और मर्सिबल पंप भी पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे परेशानी और बढ़ गई है।

वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि इससे लोगों को अस्थायी राहत मिल रही है, लेकिन वार्डवासी इसे स्थायी समाधान नहीं मानते। उनका कहना है कि नगर निगम को समस्या के मूल कारणों को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

रहवासियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायत और आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी समाधान नहीं निकाला गया है। उनका कहना है कि समय पर उचित कार्रवाई होती तो आज यह स्थिति नहीं बनती।

Paani Ki Pipeline


Paani Ki Pipeline

क्षेत्र में एक और गंभीर समस्या पेयजल पाइपलाइन की है, जो कई स्थानों पर नालियों के बीच से गुजर रही है। इससे गंदे पानी के मिश्रण और जल प्रदूषण का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

वार्डवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, खराब पाइपलाइनों की मरम्मत, जल स्रोतों की क्षमता बढ़ाने और स्थायी समाधान के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई की जरूरत है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post