सरकंडा में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। सरकंडा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार जप्त की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं गुंडा-बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। 16 जून 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चांटीडीह क्षेत्र में एक युवक हाथ में तलवार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाहीद शेख उर्फ चिढ़्ढा (20 वर्ष), निवासी चांटीडीह पठान मोहल्ला, नगीना मस्जिद के पास, सरकंडा बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे की तलवार बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अपराध की गंभीरता और गैर-जमानती प्रकृति को देखते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post