रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, 30 पाव देशी शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब जप्त की है, जिसकी कुल मात्रा 5.400 लीटर एवं कीमत लगभग 2400 रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

17 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारीपारा रतनपुर निवासी बलदाऊ प्रसाद यादव अपने घर में बड़ी मात्रा में देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश दी और तलाशी के दौरान 30 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की।

पुलिस ने आरोपी बलदाऊ प्रसाद यादव (37 वर्ष), निवासी बुधवारीपारा रतनपुर को गिरफ्तार कर शराब जप्त की तथा उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, आरक्षक धनराज कुम्भकार एवं आकाश डोंगरे की विशेष भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post