रतनपुर पुलिस की कार्रवाई जारी, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ शराब कोचिया गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ रतनपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थाना रतनपुर पुलिस ने ग्राम दफईपारा में छापेमारी कर एक शराब कोचिये को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री रकम जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विष्णु यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम दफईपारा में एक व्यक्ति भारी मात्रा में महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दफईपारा स्थित आरोपी रन्नू लाल मरावी के घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान घर की बाड़ी से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 2400 रुपये बताई गई है, तथा शराब बिक्री की 120 रुपये नकद राशि जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विष्णु यादव सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post