फल कारोबारी पर जानलेवा हमला: अवैध संबंध के शक में ‘गोलू सर्किट’ ने चाकू से किया वार, रायपुर से गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। थाना सिरगिट्टी पुलिस ने फल दुकान संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कथित पारिवारिक विवाद और महिला से जुड़े विवाद के चलते फल कारोबारी पर धारदार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू भी जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 07 जून 2026 की रात करीब 9:30 बजे प्रार्थिया ने थाना सिरगिट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति मनीष गोस्वामी अपनी फल दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट वहां पहुंचा और पीछे से पकड़कर हत्या की नीयत से धारदार चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया। घटना में घायल को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 409/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घायल मनीष गोस्वामी का आरोपी के परिवार की एक महिला के साथ कथित संबंध था, जिसे लेकर आरोपी के मन में आक्रोश था।

पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते आरोपी ने चाकू से हमला कर घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। पतासाजी के दौरान आरोपी के रायपुर में छिपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट (32 वर्ष), निवासी तिफरा बाजार चौक, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post