ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 05 जून 2026 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खम्हरिया बस्ती की ओर से एक व्यक्ति प्लास्टिक जरीकेन में महुआ शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राम मिलूपारा की ओर आ रहा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पेट्रोलिंग स्टाफ को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने ग्राम खम्हरिया बस्ती से मिलूपारा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान एक युवक हाथ में प्लास्टिक पन्नी में सफेद रंग की जरीकेन लेकर पैदल आते दिखाई दिया। संदेह के आधार पर उसे रोककर पूछताछ की गई।

पूछताछ में युवक ने जरीकेन में महुआ शराब होना स्वीकार किया और बताया कि वह बिक्री के उद्देश्य से शराब लेकर जा रहा था। आरोपी ने अपना नाम मनोज कुमार चौहान (23 वर्ष), निवासी रतनपुर केशला थाना लैलूंगा, हाल मुकाम मिलूपारा थाना तमनार जिला रायगढ़ बताया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब से भरी प्लास्टिक जरीकेन बरामद की। अवैध रूप से शराब परिवहन और बिक्री के उद्देश्य से रखने के आरोप में आरोपी के खिलाफ थाना तमनार में धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार एवं आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post