पेंडलवार अस्पताल पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप, CMHO से निष्पक्ष जांच और लाइसेंस निरस्त करने की मांग

Social Activity BSP


बिलासपुर (Social Activity BSP)। तोरवा स्थित पेंडलवार अस्पताल पर कथित चिकित्सकीय लापरवाही के गंभीर आरोपों को लेकर बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषी चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई।

ज्ञापन के अनुसार, 12 जून को श्रीमती सुरेखा शक्तिलाल सूर्यवंशी का पेंडलवार अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही के चलते मरीज के पेट में सर्जिकल थ्रेड (ऑपरेशन का धागा) छोड़ दिया गया। इसके बाद पीड़िता को लगातार उल्टी, तेज बुखार और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिससे उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई।

परिजनों ने बताया कि तबीयत अधिक खराब होने पर सुरेखा सूर्यवंशी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लेप्रोस्कोपिक जांच के दौरान पेट के भीतर सर्जिकल थ्रेड पाए जाने का दावा किया गया। इस संबंध में चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट और वीडियो साक्ष्य का भी ज्ञापन में उल्लेख किया गया है।


प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा ने कहा कि यदि अस्पताल प्रबंधन यह दावा करता है कि ऑपरेशन में उपयोग किया गया धागा गलने वाला (एब्जॉर्बेबल) था, तो फिर मरीज का दोबारा ऑपरेशन क्यों करना पड़ा? उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुनः सर्जरी आवश्यक हुई, तो पीड़ित परिवार को हुए शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पेंडलवार अस्पताल का लाइसेंस निरस्त किया जाए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने मामले को गंभीर बताते हुए अस्पताल प्रबंधन को तत्काल नोटिस जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

> नोट: यह समाचार ज्ञापन में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। आरोपों की आधिकारिक जांच अभी लंबित है और अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post