रायपुर, 28 अक्टूबर। दीवाली से पहले पुरानी बस्ती क्षेत्र में वक्फ बोर्ड की नोटिस को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा नेता संदीप शर्मा के ट्वीट के बाद शुरू हुए इस विरोध ने अब बड़ा रूप ले लिया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने आज वक्फ बोर्ड कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है।
विहिप बजरंग दल रायपुर महानगर के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा और मंत्री बंटी कटरे ने बताया कि वक्फ बोर्ड हिन्दू समाज की जमीन को अपनी संपत्ति बताकर दावा कर रहा है, जिसके विरोध में सकल हिंदू समाज आज व्यापक प्रदर्शन करेगा।
प्रदर्शन के तहत कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार दोपहर 1 बजे बैजनाथ धाम मंदिर, मोतीबाग में एकत्रित होंगे और वहां से रैली के रूप में वक्फ बोर्ड कार्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे। संभावित तनाव को देखते हुए वक्फ बोर्ड दफ्तर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Social Activity BSP
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद


