PM Modi in Chhattisgarh: करीब 7 घंटे रायपुर में रहेंगे पीएम मोदी, बच्चों से करेंगे ‘दिल की बात’, जानिए पूरा कार्यक्रम

रायपुर, 28 अक्टूबर।

छत्तीसगढ़ राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है, और इस बार का राज्योत्सव बेहद खास होने वाला है। प्रदेश सरकार ने नया रायपुर में रजत जयंती समारोह को लेकर भव्य तैयारियां की हैं। इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं छत्तीसगढ़ पहुंचकर राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा करीब 7 घंटे का होगा, जिसमें वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

🌅 सुबह आगमन से शाम वापसी तक पीएम मोदी का पूरा शेड्यूल


PM Modi Chhattisgarh Visit Schedule:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को विशेष विमान से सुबह 9:40 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

सुबह 10:00 से 10:30 बजे: सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में बच्चों से करेंगे ‘दिल की बात’।

10:45 से 11:30 बजे: ब्रह्मकुमारी संस्थान के शांति शिखर भवन का करेंगे शुभारंभ।

11:45 से 1:15 बजे: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।

1:30 से 2:15 बजे: जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के म्यूजियम का करेंगे उद्घाटन।

2:30 से 4:00 बजे: नया रायपुर में राज्योत्सव के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

4:30 बजे: रायपुर विमानतल से दिल्ली के लिए होंगे रवाना।

🛡️ अभेद सुरक्षा व्यवस्था

राज्योत्सव और प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम किए गए हैं। नया रायपुर को किले में तब्दील किया जा रहा है।

20 आईपीएस, 100 एडिशनल एसपी व डीएसपी रैंक के अधिकारी और 5,000 पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।

सुरक्षा की मॉनिटरिंग एडीजी रैंक के अधिकारी करेंगे।

सभी कार्यक्रम स्थलों पर राजपत्रित अधिकारियों की भी तैनाती होगी।

भीड़ के बीच सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे, जबकि जगह-जगह बैरिकेटिंग की जाएगी।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए राजधानी को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है, और आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया जा रहा है।


Social Activity BSP

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





Join Us

Post a Comment

Previous Post Next Post