Social Activity BSP
बिलासपुर, 19 जनवरी (Social Activity BSP):
Tahaffuz-e-Namoos-e-Risalat Action Trust (T.N.R.A.T.) की ओर से सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामले को लेकर लिखित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ खुलेआम नफरत, हिंसा और साम्प्रदायिक उकसावे के आरोप लगाए गए हैं।
T.N.R.A.T. द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, आरोपी रिशभ ओझा, पिता बिष्णु ओझा, निवासी गुरुनानक वार्ड क्रमांक-9, दीपका, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) अपने Instagram अकाउंट्स के माध्यम से मुस्लिम समुदाय के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री पोस्ट कर रहा है। आरोप है कि वह मुस्लिम समुदाय को “जिहादी” और “आतंकी” जैसे शब्दों से संबोधित करते हुए उन्हें जान से मारने, अपहरण करने तथा तेज़ाब डालकर हत्या करने जैसी अमानवीय और आपराधिक गतिविधियों के लिए खुलेआम उकसाता और धमकाता दिखाई देता है।
ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे उपस्थित
ज्ञापन सौंपने के दौरान बिलासपुर जिले के T.N.R.A.T. के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
-
शफीक अहमद – जिला अध्यक्ष, बिलासपुर
शेख सरफराज अहमद – जिला मीडिया प्रभारी, बिलासपुर
-
डॉ. अजमत हुसैन – जिला सचिव, बिलासपुर
-
इमरान अली – जिला संगठन मंत्री, बिलासपुर
-
बाबा भाई – शहर अध्यक्ष, बिलासपुर
मोहम्मद अमीन क़ुरैशी-तारबाहर ब्लॉक अध्यक्ष
इसके अलावा संगठन के सक्रिय सदस्य मोहम्मद सकलैन, चांद खान सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर खुलेआम हिंसा भड़काने का आरोप
T.N.R.A.T. ने ज्ञापन के साथ Instagram पर उपलब्ध कई रील्स, वीडियो लिंक और प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट को साक्ष्य के रूप में संलग्न किया है।
संगठन का आरोप है कि एक रील में आरोपी मुस्लिम समुदाय को आतंकी बताकर उनकी हत्या के लिए उकसाता दिखाई देता है, जबकि एक अन्य वीडियो में कथित तौर पर मुसलमानों का अपहरण कर सुनसान जगह पर ले जाकर तेज़ाब डालकर हत्या करने जैसी खतरनाक और अमानवीय सलाह देता नजर आता है।
साम्प्रदायिक तनाव और भय फैलाने का आरोप
Tahaffuz-e-Namoos-e-Risalat Action Trust (T.N.R.A.T.) का कहना है कि इस प्रकार की पोस्ट न केवल आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं, बल्कि इससे समाज में भय, दहशत और साम्प्रदायिक तनाव फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे शांति व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।
संगठन की प्रमुख मांगें
T.N.R.A.T. ने पुलिस प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं:
-
आरोपी के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज की जाए
-
आरोपी के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स और पोस्ट्स की साइबर एवं आपराधिक जांच कराई जाए
-
सभी डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित किया जाए
-
आरोपी को हिरासत में लेकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए
संगठन ने इस मामले को अत्यंत गंभीर, समाज-विरोधी और तात्कालिक कार्रवाई योग्य बताते हुए प्रशासन से शीघ्र संज्ञान लेने की अपील की है।
फिलहाल, पुलिस प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद













.jpeg)

