Social Activity BSP
बिलासपुर, 17 फरवरी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी स्थित वर्मा मोहल्ला में दबिश देकर पुलिस ने 900 ग्राम गांजा और 5 लाख 26 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं।
किचन से मिला लाखों का कैश
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि काजल वर्मा नामक महिला अपने घर से गांजा बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घर में छापा मारा। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 900 ग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई जा रही है।
जांच के दौरान जब पुलिस ने रसोई की तलाशी ली तो अलग-अलग डिब्बों में 500, 200 और 100 रुपए के नोटों में कुल 5.26 लाख रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस को आशंका है कि यह रकम अवैध नशे के कारोबार से जुड़ी हो सकती है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा” और “प्रहार” अभियान के तहत की गई।
जिलेभर में एक साथ 12 केस दर्ज
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में 12 प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से गांजा और प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की गई हैं।
सरकंडा थाना क्षेत्र
-
रानी सिंह (40) से 2925 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (438.750 ग्राम) जब्त।
-
बबली वंशकार (30) से 1 किलो 200 ग्राम गांजा।
-
अभय भार्गव (24) से 1 किलो 100 ग्राम गांजा।
अन्य थाना क्षेत्रों की कार्रवाई
-
सिविल लाइन थाना: 280 ग्राम गांजा जब्त।
-
बेलगहना चौकी: 300 ग्राम गांजा, तराजू-बाट और 16 हजार रुपए नकद।
-
सीपत थाना: 2 किलो गांजा।
-
कोनी थाना: 1 किलो 256 ग्राम गांजा।
-
रतनपुर थाना: 225 ग्राम गांजा, नगदी और मोबाइल।
-
बिल्हा थाना: 124 ग्राम गांजा।
-
सिरगिट्टी थाना: दो आरोपियों से कुल 600 ग्राम गांजा बरामद।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में जिले के सभी थानों की टीमें सक्रिय हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

