CG BREAKING: सरकण्डा लूटकांड में पुलिस की अपील – अप्रमाणित खबरों से बचें, जांच जारीa

Social Activity BSP


बिलासपुर, 22 फरवरी 2026 (Social Activity BSP)। थाना सरकण्डा क्षेत्र में हाल ही में हुई लूट की घटना को लेकर पुलिस ने महत्वपूर्ण बयान जारी किया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और प्रकरण की विधिवत विवेचना जारी है।

पुलिस टीम द्वारा साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है तथा गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच के विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से काम किया जा रहा है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों का स्पष्ट खुलासा किया जा सके।

अप्रमाणित खबरों पर पुलिस की चिंता

पुलिस ने कहा है कि विवेचना के दौरान कुछ माध्यमों द्वारा गोपनीय एवं अप्रमाणित जानकारियां प्रकाशित और प्रसारित की जा रही हैं। ऐसी सूचनाएं न केवल जांच प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती हैं, बल्कि आरोपियों को अनावश्यक लाभ भी पहुंचा सकती हैं। इससे न्यायिक प्रक्रिया पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका रहती है।

अधिकारियों का कहना है कि अपुष्ट तथ्यों के प्रकाशन से समाचार की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लगता है और कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए भी चुनौती उत्पन्न हो सकती है। हर भ्रामक खबर का अलग-अलग खंडन करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।

अधिकृत जानकारी पर ही करें विश्वास

पुलिस ने मीडिया प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत एवं प्रमाणित सूचनाओं पर ही भरोसा करें। समाजहित में तथ्यात्मक और जिम्मेदार जानकारी का प्रसार आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

पुलिस के अनुसार, इस प्रकरण में अन्य संभावित गंभीर तथ्यों की भी जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विधिक प्रावधानों के तहत आरोपियों के अन्य कृत्यों की भी पड़ताल जारी है। जांच पूर्ण होने के बाद सभी तथ्यों का विधिवत खुलासा किया जाएगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post