Social Activity BSP
बिलासपुर, 22 फरवरी। (Social Activity BSP)
विष्णु देव साय के जन्मदिवस के अवसर पर बिलासपुर में आस्था, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रेरक दृश्य देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा (ग्रामीण) के अध्यक्ष मुशर्रफ़ खान के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लूथरा शरीफ दरगाह पहुंचकर चादर चढ़ाई और मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सफल नेतृत्व के लिए विशेष दुआ की।
मोर्चा पदाधिकारियों ने सैयद इंसान अली बाबा दरगाह में प्रदेश में अमन-चैन, आपसी भाईचारा और निरंतर विकास की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश की सामाजिक समरसता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प भी दोहराया गया।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. हाजी सलीम राज को भी जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई।
मुशर्रफ़ खान ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और गांव-गांव तथा वार्ड-वार्ड स्तर पर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य लगातार कर रहे हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के पक्ष में अपना समर्थन देगी। संगठनात्मक मजबूती और विस्तार को लेकर पार्टी द्वारा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान 2026” के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश एवं देश में शांति, सद्भाव और समृद्धि के लिए सामूहिक दुआ की गई। इस अवसर पर मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)




.jpeg)

