Social Activity BSP
बिलासपुर, 21 फरवरी (Social Activity BSP)। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल से पुलिस को एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथों में पहने कड़े बरामद हुए हैं, लेकिन पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
प्रारंभिक तौर पर पुलिस आत्महत्या की आशंका को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, साथ ही मृतक की पहचान स्थापित करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

