Social Activity BSP
रायपुर, 20 फरवरी (Social Activity BSP)। छत्तीसगढ़ के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने प्रोफेसर मनोज दयाल को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रोफेसर मनोज दयाल वर्तमान में हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जनसंचार विभाग में कार्यरत हैं। शिक्षा, शोध और जनसंचार के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव के आधार पर यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, कुलपति के रूप में प्रो. दयाल का कार्यकाल, सेवा शर्तें और अधिकार छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता-जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम 2004 और इसके संशोधित अधिनियम 2025 के तहत निर्धारित होंगे।
नई नियुक्ति से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उनके नेतृत्व में पत्रकारिता और जनसंचार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शोध कार्यों को प्रोत्साहन और विद्यार्थियों को आधुनिक मीडिया परिवेश के अनुसार प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई जा रही है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद






.jpeg)

