Social Activity BSP
रतनपुर/बिलासपुर (Social Activity BSP)।
रतनपुर थाना क्षेत्र के घासीपुर के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर की जोरदार टक्कर से युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कर्रा नारा निवासी संजय कुमार आर्मो के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय किसी निजी कार्य से बाइक क्रमांक सीजी 12 बीबी 7204 पर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएस 6541 ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे ट्रेलर चालक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विस्तृत जांच की जा रही है।
इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने और नियमित निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
इसी तरह की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद







.jpeg)

