बिलासपुर में रज़ा यूनिटी फाउंडेशन का ज्ञापन, सांप्रदायिक घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Acitvity BSP)। रज़ा यूनिटी फाउंडेशन, ज़िला बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में बढ़ती सांप्रदायिक घटनाओं के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने, घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



ज्ञापन में प्रदेश में घटित कुछ घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई, जिनसे सामाजिक तनाव और असुरक्षा का माहौल बनने की बात कही गई। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और सभी समुदायों में विश्वास का वातावरण कायम किया जाए।

इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम अंसारी, संगठन के सलाहकार एडवोकेट नसीमुद्दीन (हाईकोर्ट बिलासपुर), एडवोकेट सेराजुद्दीन, शहर अध्यक्ष आबिद अली, मोहम्मद शफीक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन ने कहा कि उनका उद्देश्य अमन, इंसाफ़ और संविधान की रक्षा के लिए आवाज़ उठाना है तथा समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना है।




Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post