बिलासपुर: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, मस्तूरी पुलिस ने भेजा जेल

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। मस्तूरी थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम रिसदा निवासी जीवन नोरगे ने अपनी पत्नी सरस्वती नोरगे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 241/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक मस्तूरी श्री लालचंद मोहले को घटनास्थल भेजा गया।

डीएसपी श्री मोहले ने एफएसएल टीम और थाना प्रभारी कृष्ण चंद सिदार के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर लंबे समय से संदेह था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान उसने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post