रायगढ़: ऑपरेशन मुस्कान में लापता नाबालिग बालिका बरामद, दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

रायगढ़, 22 अप्रैल 2026। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। जूटमिल थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में इस मामले के आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को परिजनों ने थाना जूटमिल में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 अप्रैल की रात उनकी नाबालिग बेटी अचानक लापता हो गई। परिवार द्वारा आसपास काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और संपर्क सूत्रों के आधार पर पुलिस को चंद्रपुर निवासी विकास यादव पर संदेह हुआ। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बहाने से बालिका को अपने साथ ले गया और अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार और बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों को पुलिस बेहद गंभीरता से लेती है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post