रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 245 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर(Social Activity BSP)। रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मारुति अर्टिगा कार (CG 04QD 7255) में कटघोरा से बिलासपुर की ओर भारी मात्रा में गांजा परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे स्थित नवापारा चौक भेड़ीमुड़ा के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका।

तलाशी के दौरान कार से 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ 22 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार (कीमत लगभग 8 लाख रुपए), एक मोबाइल फोन और दो नंबर प्लेट भी जब्त की गईं। कुल जब्ती की कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख 56 हजार रुपए बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) और नीरज शुक्ला (30 वर्ष), निवासी जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले की जांच जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अंशिका जैन सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post