Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। थाना बिल्हा पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने एवं शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना बिल्हा में दिनांक 23 मई 2026 को एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री 22 मई 2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। अगले दिन डायल-112 से सूचना मिलने पर बालिका को थाना बिल्हा लाया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि बिल्हा निवासी दीपक दास मानिकपुरी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था तथा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 275/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पाॅक्सो एक्ट के प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक दास मानिकपुरी (24 वर्ष) निवासी बिल्हा, स्थायी पता रोडपारा आमगांव थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी की संलिप्तता पाए जाने के बाद उसे 24 मई 2026 को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं आरक्षक सुमन चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद





.jpeg)

