Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। नगर निगम उपचुनाव के तहत वार्ड क्रमांक 29 तारबहार से कांग्रेस प्रत्याशी शेख आज़म के समर्थन में 23 मई 2026 को भव्य रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत तारबहार नाका से हुई, जो क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गफ्फार कॉम्प्लेक्स पहुंची और अंत में तारबहार फाटक में इसका समापन किया गया।
रैली के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी देखने को मिली। पूरे मार्ग में समर्थकों का उत्साह और जोश देखने लायक रहा। भारी भीड़ के कारण कई स्थानों पर यातायात प्रभावित होने जैसी स्थिति भी बनी रही। क्षेत्र में चुनावी माहौल के बीच इस रैली ने राजनीतिक सरगर्मियों को और तेज कर दिया।
रैली में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आज़म के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा, देवेंद्र यादव एवं अब्दुल तस्लीम (राजा) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। नेताओं ने क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन की अपील करते हुए वार्ड विकास, जनसुविधाओं और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
रैली में उमड़े जनसमर्थन को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी देखने को मिली कि वार्ड क्रमांक 29 तारबहार उपचुनाव में कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। वहीं समर्थकों ने भी शेख आज़म के प्रति अपने समर्थन और विश्वास का प्रदर्शन किया।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिस प्रकार बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए, उससे वार्ड में कांग्रेस के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन का संकेत मिल रहा है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

