प्रहार अभियान के तहत कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। जिले में अवैध नशे और शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा” एवं “प्रहार अभियान” के तहत थाना कोटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री एवं नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोटा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम लमलेना क्षेत्र में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर धनार्जन के उद्देश्य से बिक्री कर रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर ग्राम कंपसियां कला क्षेत्र में रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी परस राम खांडे (27 वर्ष) निवासी ग्राम लमकेना थाना कोटा जिला बिलासपुर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 नग प्लास्टिक पॉलीथिन बरामद की गई, जिनमें प्रत्येक में 2-2 लीटर क्षमता के अनुसार कुल 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब भरी हुई थी। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 12,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कोटा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, नशे के कारोबार एवं अवैध धनार्जन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू एवं आरक्षक मोहन सिंह ध्रुव की विशेष भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post