वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबहार में नगर निगम उपचुनाव को लेकर शेख आज़म की नामांकन रैली रही सफल, उमड़ा जनसमर्थन

Social Activity BSP

(File And Orignal Image)

बिलासपुर (Social Activity BSP)। नगर निगम उपचुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व पार्षद स्वर्गीय शेख गफ्फार जी के भतीजे एवं पूर्व पार्षद स्वर्गीय शेख असलम जी के पुत्र शेख आज़म की नामांकन रैली ने क्षेत्र में खासा उत्साह पैदा कर दिया। रैली में उमड़ी भीड़ और जनसमर्थन को लेकर क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों के बीच चुनावी माहौल गरमाता नजर आ रहा है।


करीब 200 से 250 लोगों की मौजूदगी वाली इस भव्य नामांकन रैली की शुरुआत तारबहार फाटक से हुई। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए गफ्फार कॉम्प्लेक्स स्थित शेख आज़म के निवास पहुंची, जहां समर्थकों और स्थानीय नागरिकों का उत्साह देखने लायक रहा। इसके बाद रैली कांग्रेस भवन पहुंची और अंततः कलेक्टर कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ रैली का समापन हुआ।

रैली के दौरान समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने स्वागत कर अपना समर्थन व्यक्त किया। क्षेत्र में कांग्रेस को पुनः मजबूत करने के संदेश के साथ सामाजिक एकजुटता का माहौल भी दिखाई दिया।


इस अवसर पर कांग्रेस बिलासपुर जिला अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी अली इमरान, मंडल अध्यक्ष अनिल पांडेय, नरेंद्र टंडन, तस्लीम राजा एवं वार्ड अध्यक्ष सलोमन जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने शेख आज़म के समर्थन में जनता से अपील करते हुए वार्ड के विकास, सामाजिक सौहार्द और एकजुटता पर जोर दिया।

वरिष्ठ समाजसेवी अली इमरान ने समाज के लोगों से एकजुट रहने और तारबहार क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आपसी भाईचारे के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा।

रैली के दौरान स्वर्गीय शेख गफ्फार जी की यादों ने लोगों को भावुक भी किया। क्षेत्रवासियों ने उनके जनसेवा कार्यों और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों का कहना था कि स्वर्गीय गफ्फार जी की पहचान हमेशा जनता के बीच एक जनप्रिय नेता के रूप में रही है।

नामांकन के बाद खुशी का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शेख आज़म को गले लगाकर मुबारकबाद दी तथा फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। रैली में उमड़ा जनसमर्थन नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस के बढ़ते मनोबल का संकेत देता नजर आया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post