बिलासपुर में दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में जांच पर सवाल, पीड़ित परिवार ने केंद्रीय गृह मंत्री से की निष्पक्ष जांच की मांग

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो 7 वर्षीय मासूम बच्चियों से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित परिवार ने केंद्रीय गृह मंत्री को शिकायत भेजते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और पुलिस की भूमिका की विभागीय जांच की मांग की है।

शिकायत में पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई तथा महत्वपूर्ण साक्ष्यों को समय पर जब्त नहीं किया गया। साथ ही परिवार ने यह भी दावा किया है कि उन पर समझौते का दबाव बनाया गया और बच्चियों से बार-बार पूछताछ कर मानसिक दबाव डाला गया।




पीड़ित पक्ष ने कुछ पुलिस अधिकारियों पर आरोपी पक्ष को संरक्षण देने के भी आरोप लगाए हैं। परिवार ने थाना प्रभारी, जांच अधिकारी और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष विभागीय जांच कर उन्हें मामले से अलग करने की मांग की है।

परिजनों ने बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री, डीजीपी, राज्य बाल आयोग, आईजी बिलासपुर रेंज और एसएसपी बिलासपुर को भी भेजी है।

नोट: मामले में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता पक्ष के हैं। संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आना अभी शेष है।

Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post