चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, एक्टिवा और हथियार जब्त

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। चकरभाठा पुलिस ने अड्डेबाजी चेकिंग के दौरान आम लोगों को धारदार चाकू लहराकर डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का बटनदार चाकू और ब्लैक रंग की होंडा एक्टिवा वाहन जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 11 जून 2026 को थाना चकरभाठा क्षेत्र में अड्डेबाजी चेकिंग एवं चाकूबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बीएसपी रोड पर पुलिस टीम ने एक युवक को हाथ में धारदार लोहे का बटनदार चाकू लेकर ब्लैक रंग की होंडा एक्टिवा में लहराते हुए लोगों को डराते-धमकाते देखा।

पुलिस स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़कर अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल रजक (19 वर्ष), निवासी विकास नगर वार्ड क्रमांक 15, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बटनदार चाकू और वाहन जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त अपराधियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post