रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: नशीली टेबलेट बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार, 13 नाइट्रा टैबलेट जब्त

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मुहिम के तहत रतनपुर पुलिस ने नशीली टेबलेट की बिक्री करने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 नग नाईट्रोजेपम (नाईट्रा) टेबलेट जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 57,200 रुपये बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 11 जून 2026 को थाना रतनपुर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भैरव बाबा मंदिर स्थित पुष्प वाटिका के पास एक व्यक्ति लोगों से विवाद कर रहा है तथा अपने पास नशीली टेबलेट रखकर उसकी बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विष्णु यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसराभाठा नेवसा निवासी नवीन कुमार बैसवाड़े (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13 नग नाईट्रोजेपम (नाईट्रा) टेबलेट बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना रतनपुर पुलिस टीम के अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम नागरिकों से भी नशे और अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post