शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने वाला ईनामी आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। सरकंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने के मामले में फरार चल रहे एक ईनामी आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले तीन महीनों से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाना सरकंडा में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि कोनी थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार बघेल (26 वर्ष) पिछले चार वर्षों से उससे संपर्क में था और शादी का आश्वासन देकर बातचीत करता था। आरोप है कि 4 नवंबर 2024 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़िता ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि अप्रैल 2025 में गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे दवा खिलाकर जबरन गर्भपात कराया। बाद में सामाजिक स्तर पर शादी का आश्वासन दिया गया, लेकिन आरोपी कथित रूप से शादी से मुकर गया और संपर्क बंद कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post